लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया में तेजी, रुपया 38 पैसे चढ़कर 79.25 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: August 10, 2022 21:47 IST

Open in App
1 / 6
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे की तेजी के साथ 79.25 के भाव पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा पूंजी बाजार में विदेशी कोषों के सतत निवेश से रुपया मजबूत हुआ।
2 / 6
विदेश में डॉलर की कमजोरी से रुपये को अतिरिक्त समर्थन मिला। अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले अमेरिकी डॉलर सूचकांक में गिरावट का रुख था। मुद्रास्फीति के आंकड़े दिन का कारोबार बंद होने के बाद जारी हुए। इन आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिकी मुद्रास्फीति जून में 40 साल के उच्चस्तर से घटकर जुलाई में 8.5 प्रतिशत रह गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.59 के स्तर पर खुला और 79.25 के उच्चस्तर पर बंद हुआ।
3 / 6
इस तरह रुपये ने दिन के कारोबार में 38 पैसे की बढ़त दर्ज की। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोमवार को रुपया 79.63 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। मंगलवार को ‘मुहर्रम’ की वजह से बाजार बंद था। शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर में नरमी और कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी के चलते भारतीय रुपये में तेजी आई।
4 / 6
हालांकि, वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने के रुख के चलते रुपये की बढ़त सीमित रही।’’ एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा कि चूंकि अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े कम हैं, इसलिए डॉलर सूचकांक कमजोरी के साथ 106 से नीचे कारोबार कर रहा था।
5 / 6
उन्होंने कहा कि रुपया 79.30-79.80 के दायरे में रह सकता है। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत गिरकर 106.18 पर था।
6 / 6
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.10 प्रतिशत गिरकर 95.25 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भारतीय बाजार में फिर से पूंजी लगाने लगे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,061.88 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में