लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया 7 पैसे टूटकर 82.74 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: May 31, 2023 20:16 IST

Open in App
1 / 6
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही तथा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 82.74 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया।
2 / 6
घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली दबाव और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से धारणा प्रभावित हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पूंजी निवेश जारी रहने तथा कच्चे तेल कीमतों में भारी गिरावट की वजह से रुपये की गिरावट सीमित रही।
3 / 6
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.71 के भाव पर कमजोर रुख के साथ खुला और कारोबार के अंत में सात पैसे की गिरावट के साथ 82.74 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.75 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर और 82.64 रुपये प्रति डॉलर के उच्च स्तर को छुआ।
4 / 6
मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.67 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.54 हो गया।
5 / 6
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.69 प्रतिशत घटकर 72.30 डॉलर प्रति बैरल रह गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 346.89 अंक की गिरावट के साथ 62,622.24 अंक रह गया।
6 / 6
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 2,085.62 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स