लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 82.67 पर

By संदीप दाहिमा | Updated: May 30, 2023 11:03 IST

Open in App
1 / 6
विदेश में डॉलर की मजबूती के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे गिरकर 82.67 के स्तर पर आ गया।
2 / 6
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत में गिरावट और विदेशी कोषों की लिवाली ने रुपये की गिरावट को सीमित किया। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिकी कांग्रेस के स्पीकर केविन मैक्कार्थी के बीच ऋण सीमा पर अस्थायी समझौते से डॉलर मजबूत हुआ।
3 / 6
इस समझौते पर बुधवार को मतदान होने की उम्मीद है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.63 पर सपाट खुला और फिर गिरावट के साथ 82.69 के निचले स्तर पर आ गया।
4 / 6
बाद में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 82.67 पर कारोबार कर रहा था। रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.63 पर बंद हुआ था।
5 / 6
इसबीच छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 फीसदी बढ़कर 104.30 पर पहुंच गया।
6 / 6
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 फीसदी गिरकर 76.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम