लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक का विश्व रिकॉर्ड, ट्विटर पर ‘फालोअर्स’ की संख्या 10 लाख के पार, अमेरिका के फेडरल बैंक पीछे, देखिए लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2020 21:39 IST

Open in App
1 / 8
भारतीय रिजर्व बैंक के ट्विटर पर ‘फालोअर्स’ की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला रिजर्व बैंक दुनिया का पहला मौद्रिक प्राधिकरण हो गया है।
2 / 8
माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर 10 लाख फालोअर्स के साथ कम मौद्रिक ताकत वाले रिजर्व बैंक ने अमेरिका के फेडरल रिजर्व तथा यूरोपीय केंद्रीय बैंक (यूसीबी) को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह ट्विटर पर रिजर्व बैंक सबसे लोकप्रिय केंद्रीय बैंक हो गया है। रिजर्व बैंक के ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध सूचना के अनुसार उसके फालोअर्स की संख्या 27 सितंबर, 2020 को 9.66 लाख थी, जो 22 नवंबर, 2020 को 10,00,513 हो गई है।
3 / 8
हालांकि, रिजर्व बैंक अन्य केंद्रीय बैंकों की तुलना में ट्विटर से काफी देर से जुड़ा है, लेकिन उसने सबसे तेजी से यह उपलब्ध हासिल की है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ट्विटर पर फालोअर्स की संख्या सिर्फ 6.67 लाख है। वहीं यूरोपीय केंद्रीय बैंक के फालोअर्स की संख्या 5.91 लाख है। अमेरिका का केंद्रीय बैंक मार्च, 2009 में ट्विटर से जुड़ा था। वहीं ईसीबी अक्टूबर, 2009 से ट्विटर से जुड़ा है। 85 साल पुराने रिजर्व बैंक का ट्विटर खाता जनवरी, 2012 में शुरू हुआ था।
4 / 8
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास का अलग ट्विटर हैंडल है, जिसपर फालोअर्स की संख्या 1.35 लाख है। रिजर्व बैंक के गवर्नर दास ने ट्वीट किया, ‘‘रिजर्व बैंक के ट्विटर खाते पर आज फालोअर्स की संख्या 10 लाख हो गई है। इसके लिए रिजर्व बैंक में मेरे सभी सहयोगियों को बधाई।’’
5 / 8
इस सूची में मेक्सिको का केंद्रीय बैंक दूसरे स्थान पर है। ट्विटर पर उसके फालोअर्स की संख्या 7.74 लाख है। बैंक ऑफ इंडोनेशिया 7.57 लाख फालोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर है। फेडरल रिजर्व चौथे और ईसीबी पांचवें स्थान पर है। सूची में छठे स्थान पर सेंट्रल बैंक ऑफ ब्राजील है। ट्विटर पर उसके फालोअर्स 3.82 लाख है।
6 / 8
बैंक ऑफ इंग्लैंड 3.17 लाख फालोअर्स के साथ सातवें, बैंक ऑफ कनाडा 1.80 लाख फालोअर्स के साथ आठवें, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान 1.16 लाख फालोअर्स के साथ नौवें और रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया 49,200 फालोअर्स के साथ दसवें स्थान पर है।
7 / 8
दुनिया के तीसरे सबसे ताकतवर मौद्रिक प्राधिकरण बैंक ऑफ जापान के ट्विटर पर फालोअर्स सिर्फ 28,900 हैं। मार्च, 2019 में ट्विटर पर रिजर्व बैंक के फालोअर्स की संख्या 3,42,000 थी, जो मार्च, 2020 में दोगुना से अधिक होकर 7,50,000 हो गई।
8 / 8
एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान लगाए गए सात सप्ताह के लॉकडाउन में रिजर्व बैंक के ट्विटर पर फालोअर्स की संख्या में 1.5 लाख से अधिक की वृद्धि हुई है। चालू वित्त वर्ष में 2.5 लाख फालोअर्स रिजर्व बैंक के ट्विटर हैंडल से जुड़े हैं। 
टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)अमेरिकाजापानचीनशक्तिकांत दासनरेंद्र मोदीइकॉनोमीभारतीय रुपयाब्रिटेनफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?