लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: लगातार छठे दिन बढ़ोतरी, 2 साल की ऊंचाई पर पहुंचे दाम, जानें कितनी है कीमत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 7, 2020 13:37 IST

Open in App
1 / 7
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को लगातार छठे दिन बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम जहां 30 पैसे प्रति लीटर और बढ़े हैं, वहीं डीजल कीमतों में 26 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि की गई है।
2 / 7
पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 83.41 रुपये से बढ़कर 83.71 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
3 / 7
इसी तरह डीजल के दाम 73.61 रुपये से बढ़कर 73.87 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने 20 नवंबर से ईंधन कीमतों में फिर संशोधन शुरू किया है।
4 / 7
वाहन ईंधन कीमतों में लगातार छठी वृद्धि है। 20 नवंबर से वाहन ईंधन के दाम 15 बार बढ़ाए जा चुके हैं।
5 / 7
इससे पहले करीब दो माह तक पेट्रोलियम कंपनियों ने कीमतों में संशोधन नहीं किया था। सितंबर, 2018 के बाद अब वाहन ईंधन के दाम सबसे ऊंचे स्तर पर हैं।
6 / 7
इस तरह से 18 दिन में पेट्रोल के दाम 2.65 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। इस दौरान डीजल 3.41 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। कोविड-19 के टीके को लेकर अच्छी खबरों के बीच ब्रेंट कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं।
7 / 7
अक्टूबर के अंत के निचले स्तर के बाद अब ब्रेंट कच्चा तेल 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच चुका है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 90.05 रुपये से बढ़कर 90.34 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 80.23 रुपये से बढ़कर 80.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।  (सभी फाइल फोटो)
टॅग्स :पेट्रोलपेट्रोल का भावडीजलडीजल का भावमुंबईदिल्लीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स