लाइव न्यूज़ :

पेटीएम यूजर्स के लिए खुशखबरी! 1000 रुपये तक का तुरंत ब्याज मुक्त लोन पाएं, जानें क्या है नियम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 5, 2021 21:37 IST

Open in App
1 / 8
अगर आप पेटीएम यूजर हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आप पेटीएम पर कुछ ही मिनटों में 1000 रुपये तक का लोन पा सकते हैं।
2 / 8
डिजिटल वित्तीय सेवा मंच पेटीएम ने सोमवार को पोस्‍टपेड मिनी की पेशकश की, जिसके जरिए ग्राहक अपने मासिक खर्च के लिए 250 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का कर्ज तुरंत पा सकते हैं।
3 / 8
पेटीएम ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह पेशकश उसकी ‘बाय नाउ, पे लेटर’ सेवा का विस्‍तार है, जिसकी मदद से कम कीमत वाला ऋण तुरंत पाया जा सकता है।
4 / 8
पोस्टपेड मिनी को आदित्‍य बिरला फाइनेंस लिमिटेड के साथ भागीदारी में पेश किया गया है और 30 दिन तक की अवधि के लिये कोई ब्‍याज नहीं लिया जाएगा।
5 / 8
कंपनी ने बताया कि इस पहल के तहत मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज, गैस सिलेंडर बुकिंग, बिजली और पानी के बिल जैसे खर्चों के लिये यह कर्ज दिया जाएगा।
6 / 8
डिजिटल भुगतान फर्म पेटीएम ने कहा कि डिजिटल इंडिया के छह साल पूरे होने के अवसर पर कंपनी उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए कैशबैक कार्यक्रम शुरू करेगी, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
7 / 8
पेटीएम ने एक बयान में कहा कि पेशकश के तहत वह भारत में व्यापारियों और उपभोक्ताओं को पेटीएम ऐप के जरिए किए गए प्रत्येक लेनदेन के लिए कैशबैक देगी।
8 / 8
यह कार्यक्रम कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विशेष अभियान के साथ देश भर के 200 जिलों में शुरू किया जाएगा।
टॅग्स :पेटीएमइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी