लाइव न्यूज़ :

LPG Cylinder Price: नए साल में जनता को राहत, इतना रुपया सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें नया रेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 2, 2022 15:21 IST

Open in App
1 / 7
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम 2.75 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं। हालांकि, वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले गैस सिलेंडर (एलपीजी) की कीमतों में 102.5 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है।
2 / 7
अक्टूबर, 2021 के बाद एलपीजी के दाम पहली बार घटे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ का दाम 2,039.63 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ाकर 76,062.04 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया गया है। इससे पहले दिसंबर में विमान ईंधन कीमतों में दो बार कटौती की गई थी।
3 / 7
नवंबर के दूसरे पखवाड़े और दिसंबर मध्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल कीमतों में गिरावट की वजह से एटीएफ के दाम कम हुए थे। उसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम चढ़े हैं। नवंबर मध्य में एटीएफ की कीमत 80,835.04 रुपये प्रति किलोलीटर के उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। उसके बाद एक और 15 दिसंबर को एटीएफ कीमतों में कुल मिलाकर 6,812.25 रुपये प्रति किलोलीटर या 8.4 प्रतिशत की कटौती की गई थी।
4 / 7
विमान ईंधन कीमतों में हर महीने की एक और 16 तारीख को संशोधन किया जाता है। वहीं वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले गैस सिलेंडर के दाम में हर महीने की पहली तारीख को संशोधन होता है। वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 102.5 रुपये की कटौती की गई है। इन सिलेंडरों का इस्तेमाल होटलों और रेस्तरांओं द्वारा किया जाता है।
5 / 7
यह एलपीजी कीमतों में छह अक्टूबर, 2021 के बाद पहली कटौती है। एक दिसंबर को वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1,734 रुपये से बढ़कर 2,101 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गया था। हालांकि, रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसे 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर कायम रखा गया है।
6 / 7
रसोई गैस सिलेंडर के दाम में छह अक्टूबर से कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, उससे पहले जुलाई, 2021 से लगभग हर महीने इसकी कीमतों में 100 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो रही थी।
7 / 7
वाहन ईंधन... पेट्रोल और डीजल के दाम में भी पिछले दो माह से कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 
टॅग्स :एलपीजी गैसपेट्रोल का भावडीजल का भावLPG
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?