लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 21 जुलाई 2023 सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: July 21, 2023 19:59 IST

Open in App
1 / 6
वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
2 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 750 रुपये की गिरावट के साथ 77,200 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
3 / 6
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,966 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी गिरावट के साथ 24.80 डॉलर पर रही। अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने तथा अमेरिकी सरकारी बांड के प्रतिफल में सुधार के कारण सोना अपने हाल के उच्च स्तर से नीचे आ गया।
4 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि उम्मीद से अधिक मजबूत अमेरिकी बेरोजगारी दावों के आंकड़ों के बाद बृहस्पतिवार को डॉलर सूचकांक 100 अंक पर पहुंच गया और अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले लगभग 0.60 प्रतिशत बढ़ गया।
5 / 6
गांधी ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि साप्ताहिक दावे दो महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं, जो श्रम बाजार में मजबूती का संकेत है।
6 / 6
इससे इस विचार को मजबूती मिलेगी कि इस साल ब्याज दर में एक और वृद्धि हो सकती है।
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स