लाइव न्यूज़ :

Gold-Silver Rate: सोना और चांदी में गिरावट, रुपया 10 पैसे टूटा, सेंसेक्स-निफ्टी नई ऊंचाई पर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 7, 2020 17:40 IST

Open in App
1 / 8
वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कमजोर कीमतों के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 104 रुपये गिरकर 48,703 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
2 / 8
चांदी भी 736 रुपये की गिरावट के साथ 62,621 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले दिन इसका बंद भाव 63,357 रुपये किलो रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,836 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 23.92 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर में सुधार आने के कारण सोने की कीमतों पर दबाव रहा।’’ 
3 / 8
विदेशी बाजारों में डॉलर में मजबूती के रुख से सोमवार को रुपया 10 पैसे टूटकर 73.90 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में काफी उतार-चढ़ाव का रुख रहा। रुपया 73.79 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 73.70 के दिन के उच्चस्तर तक गया। इसने 73.96 का निचला स्तर भी छुआ। अंत में रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 73.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
4 / 8
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.80 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 91.13 पर पहुंच गया। ब्रेक्जिट और अमेरिकी-चीन व्यापार संबंधों को लेकर नयी चिंता से पिछले सप्ताह डॉलर ढाई साल के निचले स्तर पर पहुंच गया था। सोमवार को डॉलर में मजबूती रही।
5 / 8
विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 347 अंक बढ़कर रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली एचडीएफसी लि., एचयूएल और आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में यह तेजी आयी। तीस शेयरों पर आधारित सूचकांक कारोबार के दौरान एक समय 45,458.92 अंक के उच्चतम स्तर तक चला गया था। अंत में यह 347.42 अंक यानी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 45,426.97 अंक पर बंद हुआ।
6 / 8
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 97.20 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,355.75 के अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकार्ड 13,366.65 पर पहुंच गया था। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में भारती एयरटेल रही। इसमें करीब 3 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा एचयूएल, एचडीएफसी, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, सन फार्मा, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, एल एंड टी और एशियन पेंट्स में भी अच्छी तेजी रही।
7 / 8
कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक में गिरावट दर्ज की गयी। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार में मजबूती बनी हुई और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख का भी इस पर असर नहीं हुआ। मोदी ने कहा, ‘‘कोविड-19 टीके को लेकर सकारात्मक प्रगति और आरबीआई की अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार को समर्थन देने के लिये जतायी गयी प्रतिबद्धता से बाजार में तेजी बनी हुई है।
8 / 8
अमेरिका में डॉलर की विनिमय दर में गिरावट के साथ राजकोषीय प्रोत्साहन को लेकर चीजें और साफ होने से भारत समेत उभरते देशों में एफपीआई आगे भी आकर्षित हो सकते हैं।’’ एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और तोक्यो नुकसान में रहे जबकि सोल में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत में गिरावट दर्ज की गयी। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।  (सभी फाइल फोटो)
टॅग्स :इकॉनोमीसोने का भावचांदी के भावपेट्रोलसेंसेक्सभारतीय रुपयानिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स