लाइव न्यूज़ :

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत गिरकर ₹1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम

By संदीप दाहिमा | Updated: November 7, 2025 19:06 IST

Open in App
1 / 6
आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा बिकवाली के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार के बंद भाव 1,24,100 रुपये से 100 रुपये गिरकर 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रही। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले बाजार सत्र में 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, शुक्रवार को चांदी की कीमतें सभी करों सहित 1,53,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं।
2 / 6
वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 19.84 डॉलर यानी 0.5 प्रतिशत बढ़कर 3,996.93 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि हाजिर चांदी 0.96 प्रतिशत बढ़कर 48.48 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। जिंस बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, ‘‘शेयर बाजारों में संभावित एआई-संचालित तेजी के बुलबुले को लेकर बढ़ती चिंताओं और अमेरिकी सरकार में कामकाज लंबे समय तक ठप रहने की अनिश्चितता के बीच निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश की तलाश के कारण शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।’’
3 / 6
इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 99.65 रहा। इससे सोने की कीमतों को समर्थन मिला। वित्तपोषण के संकट के कारण कई सरकारी विभागों में कामकाज 38 दिन से ठप (शटडाउन) है। इससे आर्थिक उत्पादन पर असर पड़ रहा है और प्रमुख वृहद आर्थिक आंकड़ों के जारी होने में देरी हो रही है।
4 / 6
एक विशेषज्ञ ने कहा, ‘‘बाजार की अनिश्चितता, डॉलर की कमजोरी और लंबे समय तक ‘शटडाउन’ के चलते सोने में और तेजी की संभावना है।’’
5 / 6
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (शोध विश्लेषक...जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा।
6 / 6
बाजार प्रतिभागी आने वाले सप्ताह में फेडरल रिजर्व के सदस्यों के भाषणों और अमेरिका तथा भारत दोनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़ों पर कड़ी नजर रखेंगे।
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स