लाइव न्यूज़ :

Gold Price 16 January 2024: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का गोल्ड रेट, आज का सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: January 16, 2024 18:51 IST

Open in App
1 / 6
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
2 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 300 रुपये के गिरावट के साथ 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
3 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दो दिन की बढ़त का सिलसिला टूटते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 100 रुपये की गिरावट के साथ 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।’’
4 / 6
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,049 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव भी नुकसान के साथ 23.06 डॉलर प्रति औंस रहा।
5 / 6
गांधी ने कहा कि डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में सुधार के बाद मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई।
6 / 6
शादियों का सीजन चल रहा है और सोने का भाव आसमान छू रहा है, आज सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स