लाइव न्यूज़ :

सोना 1,650 रुपये बढ़कर 98,100 रुपये के नए शिखर पर, चांदी में 1,900 रुपये की तेजी

By संदीप दाहिमा | Updated: April 16, 2025 21:02 IST

Open in App
1 / 6
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग बढ़ने के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,650 रुपये चढ़कर 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार को 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
2 / 6
सोने की कीमतों में 11 अप्रैल के बाद यह सबसे अधिक एक दिन की तेजी है। तब स्थानीय बाजारों में सोने की हाजिर कीमतों में 6,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई थी - जो अबतक की एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। इस साल अबतक सोने की कीमतों में 18,710 रुपये या 23.56 प्रतिशत की तेजी आई है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,650 रुपये उछलकर 97,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि पिछले दिन इसका भाव 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
3 / 6
चांदी की कीमतें भी 1,900 रुपये उछलकर 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। मंगलवार को चांदी 97,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के वायदा कारोबार में जून डिलिवरी वाले सोने की कीमत 1,984 रुपये या 2.12 प्रतिशत बढ़कर 95,435 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गयी। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने में एक बार फिर जोरदार तेजी आई...एमसीएक्स सोने ने 95,000 रुपये के ऐतिहासिक स्तर को छुआ, जबकि कॉमेक्स सोना 3,300 डॉलर को पार कर लिया, जो मजबूत सुरक्षित-निवेश की मांग को दर्शाता है।’’
4 / 6
त्रिवेदी ने कहा कि यह तेजी भू-राजनीतिक अनिश्चितता और अमेरिका और चीन के बीच शुल्क वार्ता में किसी भी रचनात्मक प्रगति की अनुपस्थिति से प्रेरित थी। जब तक तनाव कम होने का संकेत देने वाला कोई ठोस कदम सामने नहीं आता, तब तक सोने के ऊंचे स्तर पर बने रहने की संभावना है। वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना बढ़कर 3,318 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। बाद में, इसका लाभ कुछ घट गया और यह 3,299.99 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कोटक सिक्योरिटीज की एसोसिएट उपाध्यक्ष जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘अमेरिकी सरकार द्वारा चीन को निर्यात नियमों को सख्त करने के बाद व्यापार युद्ध की बढ़ती चिंताओं के कारण सोना रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया।’’
5 / 6
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की जांच की घोषणा की है कि क्या महत्वपूर्ण खनिजों पर शुल्क की आवश्यकता है, जिससे बाजार में चिंता और बढ़ गई है। बुधवार को, अमेरिकी प्रशासन ने चीन से आने वाले अधिकांश सामानों पर शुल्क को 245 प्रतिशत तक बढ़ा दिया। अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं, क्योंकि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 100 अंक से नीचे गिर गया, जो तीन साल के निचले स्तर के करीब है। उन्होंने कहा कि सोने में तेजी संभावित ब्याज दर में कटौती की बढ़ती उम्मीदों से प्रेरित है।
6 / 6
बाजार अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के संबोधन पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि पावेल की टिप्पणी ब्याज दर के बारे में अधिक संकेत प्रदान करेगी, जो डॉलर की कीमत की गतिशीलता को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एशियाई बाजार में हाजिर चांदी लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 32.86 डॉलर प्रति औंस हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि बाजार प्रतिभागी अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर चक्र पर आगे की जानकारी के लिए अमेरिकी खुदरा बिक्री और औद्योगिक उत्पादन सहित वृहद आर्थिक आंकड़ों की ओर देख रहे हैं।
टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स