Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, 19 जनवरी 2023 सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Published: January 19, 2023 06:16 PM2023-01-19T18:16:29+5:302023-01-19T18:19:20+5:30

Next

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 52 रुपये की गिरावट के साथ 56,475 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,527 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 850 रुपये की गिरावट के साथ 68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोना 52 रुपये की गिरावट के साथ 56,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।’’

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,901 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी लाभ के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस पर थी।