लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, 20 मार्च 2025 का सोने का भाव...

By संदीप दाहिमा | Updated: March 20, 2025 19:47 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने में तेजी का सिलसिला थम गया। स्थानीय बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 91,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 700 रुपये की तेजी के साथ 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था।
2 / 5
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना, जो पिछले सत्र में 91,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, बृहस्पतिवार को 300 रुपये की गिरावट के साथ 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की कीमत भी बुधवार के बंद स्तर 1,03,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,500 रुपये की गिरावट के साथ 1,02,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। बुधवार को चांदी भी सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुई थी। इससे पिछले तीन सत्रों में सोना 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, जबकि चांदी इस दौरान 2,300 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर अपने नए शिखर पर पहुंची थी।
3 / 5
वैश्विक बाजारों में बृहस्पतिवार को हाजिर सोना 14.44 डॉलर की गिरावट के साथ 3,033.35 डॉलर प्रति औंस रह गया। सुबह के कारोबार में यह 3,057.36 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह, अप्रैल डिलिवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,038 डॉलर प्रति औंस रह गया।
4 / 5
सत्र के दौरान इसने 3,065.09 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर को छुआ। कोटक सिक्योरिटीज ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘कॉमेक्स सोना वायदा प्रति औंस 3,065.2 अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो बाद में घटकर 3,042 अमेरिकी डॉलर के आसपास आ गया, फिर भी बढ़त बरकरार रही।’’ उसने कहा, ‘‘कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब स्थिर हैं, क्योंकि यह भू-राजनीतिक तनावों के बीच मजबूत सुरक्षित-परिसंपत्ति की मांग से समर्थित है।’’
5 / 5
अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता के अनुसार, बाजार प्रतिभागी श्रम बाजार की ताकत का आकलन करने के लिए बृहस्पतिवार को जारी होने वाले अमेरिकी साप्ताहिक बेरोजगारी दावों पर बारीकी से नजर रखेंगे। मेहता ने कहा, ‘‘निवेशक वाशिंगटन में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस से भी जानकारी प्राप्त करेंगे।’’
टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स