लाइव न्यूज़ :

सोना ₹1400 रुपए सस्ता हुआ, चांदी में ₹3000 की गिरावट, जानें आज का सोने-चांदी का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: July 24, 2025 21:11 IST

Open in App
1 / 6
स्टॉकिस्ट की मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों में सुस्ती के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,400 रुपये टूटकर 99,620 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 1,01,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
2 / 6
राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 1,200 रुपये गिरकर 99,250 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले सत्र में यह 1,00,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
3 / 6
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष, ईबीजी, , जिंस और मुद्रा प्रणव मेर ने कहा, ‘‘अमेरिका द्वारा जापान और फिलिपीन के साथ व्यापार समझौतों की घोषणा के बाद जोखिम प्रीमियम कम होने से मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।
4 / 6
इससे चीन और यूरोप के साथ ऐसे और करार होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले कमजोर डॉलर से कीमतों को कुछ समर्थन मिल सकता है।’’ एसोसिएशन के अनुसार, बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें 3,000 रुपये गिरकर 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गईं। बुधवार को यह 4,000 रुपये की तेजी के साथ 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई थीं।
5 / 6
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 24.35 डॉलर या 0.72 प्रतिशत गिरकर 3,362.88 डॉलर प्रति औंस रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिका और उसके प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के बीच व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के कारण सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों के रूप में सोने की मांग प्रभावित होने से सोना पांच सप्ताह के उच्चस्तर से नीचे आया और बृहस्पतिवार को भी गिरावट जारी रही।’’
6 / 6
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘पिछले महीने, शुल्क वार्ताओं में रुकावट के बीच सोने में लगातार बढ़त दर्ज की गई थी, लेकिन नए समझौते की घोषणाओं ने तनाव कम होने की उम्मीदें जगा दी हैं, जिससे अल्पावधि में सर्राफा की अपील कम हो गई है।’’ वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर चांदी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के एवीपी (जिंस और मुद्रा) मनीष शर्मा ने कहा, ‘‘आगे जाकर, अगले सप्ताह फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले आर्थिक सेहत का आकलन करने के लिए बृहस्पतिवार को अमेरिका के साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के आंकड़े और एसएंडपी ग्लोबल पीएमआई आंकड़े ध्यान केंद्र में रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यूरोपीय केंद्रीय बैंक के ब्याज दर संबंधी फैसले को लेकर भी व्यापारी सतर्क रह सकते हैं।’’
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भावशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित