लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today, 28 May 2024: महंगा हुआ सोना, चांदी में 3,100 रुपये का उछाल

By संदीप दाहिमा | Updated: May 28, 2024 22:16 IST

Open in App
1 / 6
मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 3,100 रुपये के उछाल के साथ 95,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोना 130 रुपये मजबूत हुआ।
2 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, लगातार दूसरे दिन चांदी में मजबूती आई। इसकी कीमत 3,100 रुपये के उछाल के साथ करीब दो सप्ताह के उच्चस्तर 95,950 रुपये प्रति किग्रा हो गई। सोमवार को चांदी 92,850 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर बंद हुई थी। इस बीच, सोना 130 रुपये मजबूत होकर 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
3 / 6
पिछले कारोबारी सत्र में यह 72,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,346 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से दो डॉलर अधिक है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘कमजोर अमेरिकी डॉलर की मदद से मंगलवार को यूरोपीय कारोबारी घंटों में सोना मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।’’
4 / 6
उन्होंने कहा, ‘‘व्यापारी अब महत्वपूर्ण अमेरिकी मुद्रास्फीति आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जो इस बात पर प्रकाश डाल सकता है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व कितनी जल्दी ब्याज दरों में कमी कर सकता है। इससे आगे सोने की कीमतों को दिशा मिलेगी।’’ विदेशी बाजारों में चांदी भी बढ़कर 31.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
5 / 6
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी की कीमतें बढ़कर 31 डॉलर के स्तर को पार कर गईं, जो नरमी के दौर के अंत का संकेत है। इस बीच, एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोना 169 रुपये घटकर 71,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
6 / 6
सोने का सबसे अधिक कारोबार वाला जून अनुबंध दिन के कारोबार में 71,762 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, जुलाई डिलिवरी वाला चांदी का अनुबंध भी 294 रुपये या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94,314 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। 
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावगोल्ड रेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स