लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today, 4 January 2023: सोना 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार, जानें सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: January 4, 2023 20:43 IST

Open in App
1 / 5
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव बुधवार को 378 रुपये चढ़कर 56,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
2 / 5
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,752 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 147 रुपये की गिरावट के साथ 70,675 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
3 / 5
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘एशियाई कारोबार के घंटों में बुधवार सुबह के कारोबार में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’ विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 1,859 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 24.24 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
4 / 5
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘डॉलर सूचकांक में गिरावट के बीच सोना अपने छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर मंडरा रहा है।
5 / 5
बाजार के निवेशकों को इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के ब्योरे की प्रतीक्षा है। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों पर आगे के रुख का संकेत मिलेगा।’’
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 16 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 13 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold-Silver Duty Hike: आम आदमी की पहुंच से दूर होगा सोना? सरकार ने 15% बढ़ाए इंपोर्ट ड्यूटी के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां