लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: 22 मार्च 2025 को सोना हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में क्या है सोने का रेट

By संदीप दाहिमा | Updated: March 21, 2025 23:00 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों में कमजोरी और मुनाफावसूली की गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
2 / 5
बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना कल 91,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ जो एक दिन पहले 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘व्यापारियों द्वारा मुनाफावसूली और डॉलर में आए सुधार के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।
3 / 5
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल द्वारा अमेरिका में वृद्धि की रफ्तार सुस्त होने और मुद्रास्फीति बढ़ने की टिप्पणियों से कीमती धातु में गिरावट आई है।’’ लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रहने के कारण चांदी में भी 1,700 रुपये की गिरावट आई और यह 1,00,300 रुपये प्रति किलोग्राम बोला गया। बृहस्पतिवार को यह 1.02 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
4 / 5
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 12.15 डॉलर की गिरावट के साथ 3,032.75 डॉलर प्रति औंस रह गया। कॉमेक्स सोना वायदा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,036.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कोटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘कॉमेक्स सोना 3,040 डॉलर प्रति औंस से नीचे है।
5 / 5
लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए सीमा शुल्कों के संभावित प्रभावों और पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण भू-राजनीतिक स्थिति से जुड़ी चिंताओं के कारण सुरक्षित निवेश की मांग होने के कारण इसमें तेज गिरावट सीमित रह सकती है।’’ उन्होंने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है क्योंकि ट्रंप ने हाल ही में कहा है कि व्यापक जवाबी शुल्क और कुछ अतिरिक्त क्षेत्र-विशिष्ट शुल्क दो अप्रैल को लागू हो जाएंगे।
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स