लाइव न्यूज़ :

Gold Silver Price: सोने की कीमत में 3,900 रुपये की गिरावट, 1,25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

By संदीप दाहिमा | Updated: November 18, 2025 20:08 IST

Open in App
1 / 6
अगले महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने के बीच वैश्विक कीमतों में गिरावट के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 3,900 रुपये टूटकर 1,25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
2 / 6
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली सोने की कीमत 3,900 रुपये गिरकर 1,25,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। चांदी की कीमतों पर भी दबाव रहा और यह 7,800 रुपये गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।
3 / 6
ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘‘अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की घटती उम्मीदों के बीच, निवेशक इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की नीतिगत दिशा के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे सोने और चांदी में भारी बिकवाली देखी जा रही है।’’
4 / 6
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले छह हफ्तों से अमेरिकी आंकड़ों की अनुपस्थिति और कई फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की आक्रामक टिप्पणियों के कारण दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गई है।’’ विदेशी बाजारों में, हाजिर सोने ने लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रखी और मामूली नुकसान के साथ 4,042.32 डॉलर प्रति औंस रह गया। पिछले चार सत्रों में, कीमती धातु 12 नवंबर के 4,195.14 डॉलर प्रति औंस से 152.82 डॉलर या 3.64 प्रतिशत गिर चुकी है।
5 / 6
मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व (फेड) के अधिकारियों की आक्रामक टिप्पणियों के बीच अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर संदेह बना रहने से हाजिर सोने में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना घटकर 41 प्रतिशत रह गई है, जो पांच नवंबर को लगभग 63 प्रतिशत थी।’’ हाजिर चांदी में तीन दिन की गिरावट का थम गया और यह 0.57 प्रतिशत बढ़कर 50.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
6 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बाजार प्रतिभागी बुधवार को जारी होने वाली फेडरल रिजर्व की हालिया बैठक के विवरण और बृहस्पतिवार को जारी होने वाली सितंबर की नौकरियों की रिपोर्ट पर बारीकी से नज़र रखेंगे ताकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती का अंदाज़ा लगाया जा सके।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जारी आंकड़ों और बैठक के विवरण से ब्याज दरों के दृष्टिकोण पर और स्पष्टता मिलने की उम्मीद है और निकट भविष्य में सोने की कीमतों पर इसका असर पड़ सकता है।’’
टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स