लाइव न्यूज़ :

अडाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयर टूटे, 10 कंपनियों में गिरावट दर्ज

By संदीप दाहिमा | Updated: March 27, 2023 20:19 IST

Open in App
1 / 5
घरेलू शेयर बाजार में आंशिक तेजी के उलट अडाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई में अडाणी पावर के शेयर में सर्वाधिक 4.98 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि अडाणी ट्रांसमिशन को भी 4.98 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा। (क्रेडिट: फाइल फोटो)
2 / 5
अडाणी विल्मर के शेयर 4.93 प्रतिशत की गिरावट पर रहे जबकि अडाणी टोटल गैस में 4.91 प्रतिशत का नुकसान दर्ज किया गया। समूह की मीडिया कंपनी एनडीटीवी का शेयर 4.60 प्रतिशत गिरा जबकि अडाणी ग्रीन एनर्जी में 4.40 प्रतिशत की गिरावट रही।
3 / 5
अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड में 1.43 प्रतिशत, एसीसी में 1.01 प्रतिशत, अडाणी एंटरप्राइजेज में 0.99 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स में 0.59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
4 / 5
कारोबार के दौरान अडाणी समूह की कई कंपनियों के शेयर निचले सर्किट तक पहुंच गए थे। अडाणी समूह के शेयरों के उलट बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच 126.76 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,653.86 अंक पर बंद हुआ।
5 / 5
गत 24 जनवरी को अमेरिकी निवेश शोध फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से ही अडाणी समूह के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इस रिपोर्ट में समूह पर शेयरों के भाव चढ़ाने में हेराफेरी करने और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगाए गए थे लेकिन समूह ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।
टॅग्स :Adani Enterprisesshare marketStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम