आमिर खान के तलाक पर क्यों ट्रेंड कर रही हैं फातिमा सना शेख, जानिए क्यों?

By संदीप दाहिमा | Published: July 3, 2021 11:43 PM2021-07-03T23:43:20+5:302021-07-03T23:43:20+5:30

Next

'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर 29 साल की फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं।

आमिर और फातिमा ने 2016 में आई फिल्म 'दंगल' में साथ काम किया था।

फिल्म की शूटिंग के दौरान चर्चा थी कि वह आमिर के करीब आ गई हैं।

'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए आमिर की सिफारिश पर फातिमा को यह फिल्म ऑफर की गई थी।

कैटरीना कैफ भी परेशान थीं क्योंकि आमिर खान फातिमा पर भारी ध्यान दे रहे थे।

लगातार चर्चाओं के चलते फातिमा ने सफाई दी थी कि आमिर खान के साथ उनके अफेयर की खबरें झूठी थीं।

इसलिए आमिर ने इस बारे में बिना कुछ कहे चुप ही रहना पसंद किया।

फातिमा को 1997 में आई फिल्म 'आंटी 420' में बाल कलाकार के रूप में लिया गया था।

फातिमा सना शेख ने फिल्म 'दंगल' में गीता फोगट की भूमिका निभाई थी।