सुष्मिता सेन की जिंदगी में आया नया प्यार, 15 साल छोटे लड़के को कर रही हैं डेट?

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Published: October 27, 2018 06:02 PM2018-10-27T18:02:43+5:302018-10-27T18:02:43+5:30

Next

पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्‍मिता सेन को एक बार फिर से प्यार हो गया है। ऐसी खबरें मीडिया में तैर रही हैं।

अपनी सहअभिनेत्री रही प्रियंका चोपड़ा की तर्ज पर ही उनका नया प्यार भी उनकी उम्र से करीब 15 साल छोटा है।

उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी उम्र से 16 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी रचाने जा रही हैं।

हालांकि सुष्मिता को लेकर शादी जैसी खबरें नहीं आ रही हैं। लेकिन उनके प्यार की खबरें जोरों पर हैं।

उनके साथ जुड़ने वाला ये नया नाम है रोहमन। उनकी उम्र फिलहाल 27 साल है। जबकि सुष की उम्र अब 42 साल हो चुकी है।

सुष्मिता को हाल ही में रोहमन के साथ अपनी दोनों बच्च‌ियों के साथ कई जगहों पर घूमते देखा गया था।

रोहमन से पहले सुष्‍मिता का नाम ऋतिक भसीन, फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव, इम्तियाज खत्री, 'दूल्हा मिल गया' डायरेक्टर मुदासिर अजीज, हॉटमेल के फाउंडर सबीर भाटिया, संजय नारंग और क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जोड़ा जा चुका है।

सुष्मिता सेन का नाम सबसे ज्यादा अ‌भिनेता रणदीप हुड्डा के साथ जोड़ा गया। क्योंकि उन्होंने खुद ही 'मर्डर 3' के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में तीन साल से सुष के साथ रिश्ता रखने का खुलासा किया था। लेकिन अब सुष की जिदंगी में नये प्यार के आने की चर्चा आम है।