लाइव न्यूज़ :

‘बॉर्डर’ से ‘बॉर्डर 2’ तक: सुनील शेट्टी बोले- वर्दी पहनने की ख्वाहिश आज भी है

By संदीप दाहिमा | Updated: January 13, 2026 18:29 IST

Open in App
1 / 6
अभिनेता सुनील शेट्टी 1997 में आई फिल्म ‘‘बॉर्डर’’ को अपने करियर की शानदार फिल्मों में से एक मानते हैं और उनका कहना है कि अगर फिल्म में उनके किरदार की मौत न हुई होती तो वह इसके सीक्वल में जरूर नजर आते।
2 / 6
सुनील शेट्टी सोमवार शाम को ‘जाते हुए लम्हों’ गाने के लॉन्च में शामिल हुए, जो युद्ध पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर’ के गाने का ही रीमेक है और इसे फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में शामिल किया गया है। ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
3 / 6
‘‘बॉर्डर’’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की वास्तविक घटनाओं पर आधारित थी जिसमें शेट्टी ने कैप्टन भैरों सिंह की भूमिका निभाई थी। सिंह भारतीय सेना में अधिकारी थे और युद्ध में शहीद हो गए थे। ‘बॉर्डर’ जेपी दत्ता ने बनाई थी। शेट्टी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मैं इस फिल्म (बॉर्डर) को कभी नहीं भूलूंगा… जब मुझे यह किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला था तो मैं डर गया था।
4 / 6
मुझे लगा कि क्या मैं इस किरदार को निभा पाऊंगा, क्योंकि पर्दे पर कोई काल्पनिक किरदार निभाना आसान है लेकिन असल जिंदगी का कोई किरदार निभाना बहुत मुश्किल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मुझे अपने किरदार की मौत वाला सीन मिला, तो मैं बहुत खुश था।
5 / 6
देश के लिए मरने पर अच्छा लगता है। लेकिन पहली बार मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं ‘बॉर्डर’ में जिंदा रहता, तो शायद ‘बॉर्डर 2’ का भी हिस्सा बनता। मुझे हमेशा वर्दी पहनने की इच्छा रही है।’’ अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी सहित कई नए कलाकार दिखाई देंगे। शेट्टी ने कहा कि 2021 में आई फिल्म ‘तड़प’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले उनके बेटे अहान को मौका देने के लिए वह फिल्म निर्माता के आभारी हैं।
6 / 6
सुनील शेट्टी ने कहा, ‘‘यह उसकी (बेटे की) दूसरी फिल्म है और उसे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी दूसरी ही फिल्म में नौसेना अधिकारी की भूमिका निभाने का अवसर मिलना- और संभवतः भारतीय सिनेमा में चित्रित होने वाले पहले नौसेना अधिकारियों में से एक की भूमिका निभाना - वास्तव में खास है। मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।’’ वहीं, अहान शेट्टी ने फिल्म को ‘‘बेहद खास’’ बताया और उन्होंने अपने माता-पिता और सह-कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।
टॅग्स :सुनील शेट्टीसनी देओलहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?