बर्थडे स्पेशल: बोल्ड और हॉट अवतार से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली शमिता फंस चुकी हैं इस कंट्रोवर्सी में, देखें तस्वीरें

By मेघना वर्मा | Published: February 2, 2019 10:44 AM2019-02-02T10:44:29+5:302019-02-02T10:44:29+5:30

Next

अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाने वाली शमिता शेट्टी का आज 40वां जन्मदिन हैं।

शाहरूख खान की फिल्म मोहब्बतें से करियर की शुरूआत करने वाली शमिता, शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन हैं।

शमिता शेट्टी मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ इंटीरियर डिजाइनर भी हैं।

करियर की शुरूआत में ही वो एक कंट्रोवर्सी में फंस गई थीं।

एक फोटोग्राफर ने उनकी आपत्तीजनक तस्वीर खींच ली थी जिसके बाद शमिता काफी परेशान हुई थीं।

शमिता शेट्टी और मनोज बाजपेयी के अफेयर के चर्चों ने खूब सुर्खियां बटोंरी थीं।

शमिता शेट्टी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत कलर्स चैनल के पॉपुलर शो बिग बॉस से की थी। वह बिग बॉस-3 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।

इसके अलावा उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ सीजन 8 में भी भाग लिया था।

शिल्पा शेट्टी से शमिता की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है बताया तो ये भी जाता है कि बहन की शादी के लिए शमिता ने बिग बॉस के घर को छोड़ दिया।

फिलहाल वो रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी में वाइल्ड कार्ड एंट्री की कंटेस्टेंट बनकर आई हैं।