लाइव न्यूज़ :

'पठान' की सफलता से गौरवान्वित पिता की तरह महसूस कर रहा हूं, शाहरुख

By संदीप दाहिमा | Updated: January 28, 2023 18:41 IST

Open in App
1 / 5
अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘पठान’ की जबरदस्त सफलता से उन्हें वैसा ही महसूस हो रहा है जैसा एक पिता अपने बच्चे की तारीफ पर महसूस करता है। बुधवार को रिलीज हुई ‘पठान’ ने अब तक दुनियाभर में 313 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को मिल रही सफलता का जश्न मनाने के लिए शाहरुख ने ट्विटर पर ‘‘आस्कएसआरके’’ सत्र आयोजित किया।
2 / 5
एक प्रशंसक के इस सवाल के जवाब में कि वह उन्हें मिल रहे प्यार को कैसे देखते हैं, शाहरुख ने कहा, ‘‘एक पिता अपने बच्चे की तारीफ होने से जो महसूस करता है, वैसा ही मुझे इस फिल्म की सफलता से महसूस हो रहा है।’’ एक अन्य प्रशंसक ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के बारे में बात की तो शाहरुख ने कहा कि उन्हें फिल्म की कमाई के बारे में चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘भाई नंबर फोन के होते हैं... हम तो खुशी गिनते हैं।’’
3 / 5
फिल्म की रिलीज से पहले, 57 वर्षीय अभिनेता शाहरुख ने आर्यन खान, सुहाना और अबराम सहित अपने परिवार के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। एक प्रशंसक ने उनसे फिल्म के बारे में उनके छोटे बेटे की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा तो शाहरुख ने कहा, ‘‘पता नहीं कैसे, लेकिन उसने कहा कि पापा यह सब कर्म है। इसलिए मैं इस पर विश्वास करता हूं।’’ एक प्रशंसक ने प्रेस से रूबरू हुए बिना एक सफल फिल्म देने के लिए उनकी प्रशंसा की।
4 / 5
इस पर अभिनेता ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, ‘‘मैंने सोचा शेर इंटरव्यू नहीं करते तो इस बार मैं भी नहीं करूंगा!!! बस जंगल में आकर देख लो।’’ सत्र के दौरान, शाहरुख ने निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को ‘‘पठान’’ के पीछे मुख्य वास्तुकार होने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों ने उनके निर्देशों का पालन किया।’’ फिल्म में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अपने सह-अभिनेताओं कपाड़िया और राणा की प्रशंसा करते हुए, सुपरस्टार ने कहा कि उनके साथ काम करना प्यारा अनुभव था।
5 / 5
कई प्रशंसकों ने उनसे सलमान खान के साथ उनके स्क्रीन पर फिर से साथ काम करने के बारे में पूछा। शाहरुख और सलमान दोनों ने एक साथ ‘‘करण अर्जुन’’, ‘‘कुछ कुछ होता है’’, ‘‘हम तुम्हारे हैं सनम’’, ‘‘ट्यूबलाइट’’ और ‘‘जीरो’’ जैसी फिल्मों में काम किया है। शाहरुख ने सलमान को सर्वकालिक महान व्यक्ति (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) बताया। शाहरुख ने कहा, ‘‘सलमान भाई... वो क्या कहते हैं आज कल... युवा लोग....हां...जीओएटी (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) हैं।’’
टॅग्स :शाहरुख खानहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!