लाइव न्यूज़ :

Shahrukh Khan Vaishno Devi: 'जवान' की रिलीज से पहले वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख खान

By संदीप दाहिमा | Updated: August 30, 2023 15:25 IST

Open in App
1 / 5
सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘‘जवान’’ की रिलीज से पहले जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। एक अधिकारी ने बताया कि शाहरुख (58) मंगलवार देर रात मंदिर पहुंचे थे।
2 / 5
उन्होंने कहा, ‘‘सुपरस्टार मंगलवार शाम को कटरा आधार शिविर पहुंचे और वे रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर नए ताराकोट मार्ग से मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना की और उसके तुरंत बाद चले गए।’’
3 / 5
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक छोटे-से वीडियो में मंदिर में अभिनेता को नीले रंग की जैकेट पहने हुए देखा गया और उनका चेहरा पूरी तरह ढंका हुआ था।
4 / 5
वीडियो में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, कुछ पुलिसकर्मियों और अभिनेता के निजी कर्मियों को भी देखा जा सकता है। यह नौ महीने में दूसरी बार है जब शाहरुख ने वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं।
5 / 5
उन्होंने अपनी ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘‘पठान’’ की रिलीज से पहले दिसंबर 2022 में भी मंदिर के दर्शन किए थे। एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘‘जवान’’ का निर्देशन तमिल फिल्म निर्माता एटली ने किया है। यह सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और सन्या मल्होत्रा भी हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म में एक खास भूमिका में दिखेंगी।
टॅग्स :शाहरुख़ खानवैष्णो देवी मंदिरफिल्मJammuMata
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई