लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद ने दिलजीत और जैजी बी को धमकी दी, कहा- पंजाब का खाकर अब देश और पंजाब के खिलाफ गद्दारी कर रहे हो...तो जेल...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 24, 2020 10:02 IST

Open in App
1 / 7
पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दिलजीत दोसांझ और जैजी बी को धमकी दी है।
2 / 7
बिट्टू ने दिलजीत दोसांझ के गाने 'रंगरूट' और जैजी बी के 'पुत जट्टा दां' पर आपत्ति जताई है। उन्होंने लिखा- अगर आपको पंजाब के लोग बुलंदियों पर पहुंचा सकते हैं, तो जेल की हवा भी खिला सकते हैं
3 / 7
आप लोग पंजाब का खाकर अब देश और पंजाब के खिलाफ गद्दारी कर रहे हो, क्यों आप पंजाब के नौजवानों के खून के प्यासे हो गए? हमारे बच्चों को हथियार उठाने को कह रहे हो? आपकी ये गलतियां बर्दाशत नहीं की जाएंगी।
4 / 7
उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से इन दोनों के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत करने की अपील की।
5 / 7
इस पर दिलजीत दोसांझ ने कहा- जिस गाने पर आपत्ति जताई जा रहा है, वह साल 2014 की फिल्म पंजाब 1984 का है। इस फिल्म और उसके गानों को सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दी थी
6 / 7
दिलजीत ने आगे कहा- अगर इसमें कोई आपत्तिजनक बात होती तो सेंसर बोर्ड पास क्यों करता? और इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड के लिए क्यों चुना जाता?
7 / 7
इस मामले में जैजी बी का बयान नहीं आया है। दोनों ही जाने माने सिंगर्स हैं। जैजी बी ने गल्लां करदी, दिल लुटेयां जैसे गाने गाएं हैं वहीं दिलजीत गायक होने के साथ-साथ अभिनेता भी हैं
टॅग्स :दिलजीत दोसांझकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?