Brahmastra trailer: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 9 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: June 15, 2022 02:23 PM2022-06-15T14:23:18+5:302022-06-15T14:23:18+5:30

Next

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका है और इनके अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आएंगी।

फिल्म में रणवीर (शिवा) और आलिया (ईशा) के किरदार में है, बिग बी प्रोफेसर अरविंद चतुर्वेदी की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ब्रह्मास्त्र की कहानी शिवा नाम के व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। जिसके बाद सुपरनैचुरल शक्तियां हैं।

इस फिल्म में लव, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है। इस फिल्म में अस्त्रों के देवता 'ब्रह्मास्त्र' की शक्तियों का एहसास कराने की कोशिश की गई है।

नागार्जुन इस फिल्म में ब्रह्मांड की रक्षा करते नजर आए हैं तो वहीं मौनी रॉय नेगेटिव किरदार में दिख रही हैं।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म की शूटिंग साल 2014 में शुरू हुई थी।

'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' तीन-भाग श्रृंखला में पहली किस्त है जो 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।