घुटने में लगी चोट के साथ 'द स्काई इज पिंक' की रैपअप पार्टी में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

By स्वाति सिंह | Published: June 12, 2019 11:18 AM2019-06-12T11:18:35+5:302019-06-12T11:20:57+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को लेकर चर्चा में हैं।

मंगलवार को इस फिल्म कर रैपअप पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपनी पूरी टीम के साथ नजर आईं।

प्रियंका इस पार्टी में व्हाइट ड्रेस और येलो बूट्स लुक में पहुंचीं।

इस पार्टी में जायरा वसीम, रोहित, को-प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर, रोनी स्‍क्रूवाला और डायरेक्‍टर सोनाली बोस नजर आए।

हालांकि, फरहान अख्‍तर इस पार्टी में नहीं दिखे।

प्रियंका ने अपने इंस्‍टाग्राम पर पार्टी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,' यह फिल्‍म समाप्‍त हुई, यह फिल्‍म कई मायनों में मेरे लिए खास है।

प्रियंका की यह फिल्म 11 अक्टूबर 2019 में रिलीज हो सकती है।