मां तनूजा को देखने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचीं काजोल, देखें तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: May 29, 2019 12:03 PM2019-05-29T12:03:31+5:302019-05-29T12:03:31+5:30

Next

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता और काजोल के ससुर वीरू देवगन का 27 मई को निधन हो गया। मुंबई में वीरू ने अपनी अंतिम सांसे लीं।

अभी उनके परिवार और फैंस से दुख के बादल हटे ही नहीं है कि काजोल की मां और एक्ट्रेस तनूजा की तबीयत खराब हो गई है।

हाल ही में काजोल को मुंबई के लीलावती अस्पताल में देखा गया। जूम की खबर के अनुसार लीलावती अस्पताल में काजोल मां से मिलने पहुंची थीं।

खबरों की मानें तो उनकी मां और बॉलीवुड एक्ट्रेस तनूजा की तबीयत खराब है जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती हैं और काजोल अपनी मां से मिलने ही वहां पहुंचीं थीं।

हालांकि उनकी मां तनूजा की सेहत के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

साथ ही ये भी पता नहीं चल पाया है कि किस परेशानी के चलते तनूजा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

टॅग्स :काजोलKajol