'गली बॉय' एक्टर रणवीर सिंह हुए बांद्रा में स्पॉट, तस्वीरों में देखें कैजुअल लुक

By ललित कुमार | Published: February 25, 2019 06:25 PM2019-02-25T18:25:22+5:302019-02-25T18:25:22+5:30

Next

हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' रिलीज़ हुई है, लगातार यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धमाल मचा रही है।

इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट लीड में नजर आ रही हैं।

इससे पहले रणवीर सिंह फिल्म 'सिम्बा' में नजर आए थे।

इस फिल्म सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में नजर आईं थी।

रणवीर जल्द ही कपिल देव की बायोपिक में नजर आएंगे, इसके लिए रणवीर खूब मेहनत कर रहे हैं।

पिछले साल रणवीर सिंह फिल्म 'सिम्बा' से पहले फिल्म 'पद्मवात' में नजर आए थे।

रणवीर सिंह की बात करें तो रणवीर ने बॉलीवुड सिनेमा को लगातार 3 हिट फिल्में दी हैं, जिन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की है।