Pics: सोनाक्षी सिन्हा, वरुण शर्मा और बादशाह ने 'खानदानी शफाखाना' ट्रेलर रिलीज के बाद किया मुंबई में प्रमोशन

By ललित कुमार | Published: June 22, 2019 10:36 AM2019-06-22T10:36:12+5:302019-06-22T10:36:12+5:30

Next

सोनाक्षी सिन्हा, वरुण शर्मा और बादशाह की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' (Khandaani Shafakhana) का ट्रेलर 21 जून को मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया।

फिल्म 'खानदानी शफाखाना' के ट्रेलर रिलीज के बाद अब इस फिल्म की स्टारकास्ट मुंबई के टी-सीरीज के ऑफिस में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची।

सोनाक्षी सिन्हा ट्रेलर में एक सेक्स क्लीनिक को चलाने का जिम्मा लेती दिखाई दे रही हैं।

इस दौरान सोनाक्षी ग्रीन कलर की इस ऑउटफिट में काफी स्टाइलिश और सुंदर लग रही हैं।

रैपर और सिंगर बादशाह इस फिल्म 'खानदानी शफाखाना' से बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं।

वरुण शर्मा की कॉमेडी का तड़का इस फिल्म में दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है।

सोनाक्षी सिन्हा, वरुण शर्मा और बादशाह की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' का निर्देश शिल्पी दासगुप्ता ने किया है।

फिल्म बड़े पर्दे पर आगामी 26 जुलाई को रिलीज होगी।