लाइव न्यूज़ :

Tejas OTT Release: ओटीटी पर रिलीज होगी कंगना रानौत की 'तेजस', 5 जनवरी को इस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे

By संदीप दाहिमा | Updated: December 26, 2023 15:39 IST

Open in App
1 / 5
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘तेजस’ पांच जनवरी से ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच ‘जी5’ पर प्रसारित होगी। सर्वेश मेवाड़ा फिल्म के लेखक तथा निर्देशक हैं और रोनी स्क्रूवाला इसके निर्माता।
2 / 5
फिल्म में कंगना भारतीय वायु सेना की एक पायलट के किरदार में हैं। इस साल 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को जुटाने में नाकाम रही थी।
3 / 5
रनौत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म 'तेजस' में सशस्त्र बलों की यह गाथा दर्शकों को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ ‘तेजस’ के जरिए हमारा मकसद न केवल मनोरंजन करना था, बल्कि सशस्त्र बलों के जुनून तथा बलिदान को भी दुनिया के सामने लाना था...’’
4 / 5
अभिनेता मनीष कालरा ने एक बयान में कहा, ' मुझे उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को पसंद करेंगे और वास्तविक जीवन के नायकों की अविश्वसनीय कहानियों से प्रेरणा लेंगे।
5 / 5
एक रोमांचक यात्रा के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि 'तेजस' डिजिटल मंच पर उड़ान भर रहा है।’’ फिल्म में अभिनेता आशीष विद्यार्थी, हर्षवर्द्धन राणे, दिव्या दत्ता, अंशुल चौहान और वरुण मित्रा जैसे कलाकार भी हैं।
टॅग्स :कंगना रनौतहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्मZee Entertainment
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?