लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम पर इन 5 सेलेब्रिटीज ने फॉलोअर्स के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, लिस्ट में शामिल नहीं रणवीर-अनुष्का

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 31, 2020 12:34 IST

Open in App
1 / 6
अपने पसंदीदा सेलेब्रिटी के बारे सब कुछ जानने के लिए फैंस उन्हें हर जगह फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया भी इनमें से एक है, जहां सेलेब्रिटीज की पल-पल की खबर रखने के लिए फैंस उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर काफी तेजी से सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो जाती हैं। इसलिए हम आपको 5 ऐसी भारतीय हस्तियों के बारे में बताएंगे जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
2 / 6
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कोहली अपने खेल के साथ लुक्स के लिए भी काफी मशहूर हैं। यही कारण है कि उन्हें बहुत से फैंस इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। आमतौर पर फैंस अपने पसंदीदा एक्टर या एक्ट्रेस को फॉलो करते हैं, लेकिन विराट किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 61.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने फॉलोअर्स के मामले में सभी बॉलीवुड सेलेब्स के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
3 / 6
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड स्टार्स की उस लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपने काम से सबको अपना दिवाना बनाया है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा जोनस दूसरे पायदान पर हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पर 53.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। आज के समय में प्रियंका चोपड़ा भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली और सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं।
4 / 6
भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले स्टार्स की लिस्ट में दीपिका पादुकोण तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 48.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यही नहीं, दीपिका पादुकोण की गिनती उन बॉलीवुड स्टार्स में होती है जोकि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। दीपिका ने अपनी शानदार अदाकारी के दम पर फैंस के दिलों पर राज करती हैं।
5 / 6
48.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ आलिया भट्ट इंस्टाग्राम पर चौथी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली भारतीय सेलेब्रिटी हैं। 27 वर्षीय आलिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं, जोकि अभी तक करीब 1,600 पोस्ट्स फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं।
6 / 6
काफी लोगों को लगता है कि श्रद्धा कपूर ने आशिकी-2 के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन ऐसा नहीं है। श्रद्धा तीन पत्ती में सबसे पहले नजर आई थीं। फिलहाल, आज की तारीख में श्रद्धा फैंस की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पर 46.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
टॅग्स :इंस्टाग्रामइंस्टाग्राम फॉलोवर्सदीपिका पादुकोणविराट कोहलीप्रियंका चोपड़ाआलिया भट्टश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

क्रिकेटPBKS vs RCB: विराट कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, PBKS के खिलाफ मुकाबले में हासिल कीं 2 बड़ी उपलब्धियां

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेट9 सीजन में 500 से अधिक रन?, विराट कोहली सबसे आगे, देखिए टॉप-4 लिस्ट

क्रिकेट2 मैच में 0 और तीसरे में नाबाद 105 रन?, सुनील गावस्कर बोले-चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली ने साबित किया पुरानी पीढ़ी अभी भी सर्वश्रेष्ठ

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'