लाइव न्यूज़ :

पूर्व मिस इंडिया रूही सिंह ने उनकी तस्वीरें गलत ढंग से इस्तेमाल करने पर कई मीडिया हाउस को लगाई लताड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2019 10:57 IST

Open in App
1 / 7
बॉलीवुड एक्ट्रेस, मॉडल और पूर्व मिस इंडिया रूही सिंह को लेकर हाल ही में खबरें आ रही थी कि उन्होंने शराब पीकर कर नशे में सोमवार को मुंबई के बांद्रा में करीबन 7 गाड़ियों को अपनी कार से टक्कर मारी और पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी की।
2 / 7
लेकिन अब बात खुलकर सामने आई है, जिसे जानकर अप दंग रह जाएंगे। रूही ने अपने ऑफिसियल इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वो साफ़ कहती नजर आ रही हैं कि जिस लड़की ने ये सब किया है वो में नहीं हूं।
3 / 7
उन्होंने आगे यह भी कहा कि कई मीडिया हाउस ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है। रूही ने उनकी जमकर लताड़ लगाई और कहा की व्यूज पाने के लिए आप किसी की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करोगे।
4 / 7
रूही के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में रूही कहती कि ये मैं नहीं हूं, इस लड़की का नाम मेरे नाम से मिलता जूलता है।
5 / 7
रूही ने अपने अकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है और कहा कि यह कोई और है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह मीडिया हाउसों की अत्यधिक गैर-जिम्मेदार पत्रकारिता है, मेरी तस्वीर का उपयोग करना और मुझे उस घटना में झूठा दिखाना, जिसका मैं निश्चित रूप से हिस्सा नहीं थी। इससे मेरी प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति हुई है।
6 / 7
बता दें यह घटना 31 मार्च देर रात की है जब वो अपने दोस्तों के साथ पब से आ रही थी जहां पुलिस ने उनको डिंक एंड ड्राइव पर रोका तो उन्होंने पुलिस से हाथा पाई की है। लेकिन एक्ट्रेस रूही शैलेश कुमार सिंह के दोस्त राहुल सिंह और स्वप्निल सिंह, जो मारपीट के साथ एक्ट्रेस के साथ थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। रूही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
7 / 7
डीसीपी परमजीत सिंह दाहिया का कहना है कि वहां से जाते वक्त रूही ने कार का स्टीयरिंग थाम लिया और पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी थी उस वक्त एक्ट्रेस रूही शैलेश कुमार सिंह पूरी तरह से नशे में धुत थीं। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ रैश ड्राइविंग का मामला दर्ज किया। अब यह बात साफ हो चुकी है कि यह घटना जिस एक्ट्रेस से हुई हैं उसका नाम रूही सिंह नहीं बल्कि रूही शैलेश कुमार सिंह है। टेलिविजन ऐक्ट्रेस रूही शैलेशकुमार सिंह ने अपनी तेज रफ्तार कार से सात गाड़ियों को टक्कर मारी, जिससे सभी गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है।
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?