Flashback 2019: इन सितारों ने अपने फैंस को हमेशा के लिए कहा अलविदा, देखें पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 16, 2019 02:44 PM2019-12-16T14:44:50+5:302019-12-26T12:58:17+5:30

Next

साल 2019 खत्म होने को है। इस साल बॉलीवुड ने अपने कई बेहतरीन कलाकारों को हमेशा के लिए खो दिया है। ऐसे कलाकार जिन्होंने अपनी कला से फैंस को मनोरंजित किया अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। हम आपको बताते हैं इस साल किन कलाकारों ने बॉलीवुड को अलविदा कहा है।

दिग्गज अभिनेता महेश आनंद ने इसी साल दुनिया को अलविदा कहा। वह 57 साल के थे। वह अपने घर मृत पाए गए थे।

फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या का निधन 21 फरवरी को हुआ था। राजकुमार बड़जात्या, निर्देशक सूरज बड़जात्या के पिता थे। राजकुमार बड़जात्या ने हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' और 'विवाह' और प्रेम रतन धन पायो जैसे पारिवारिक ड्रामा फिल्मों में एक है।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता और बॉलीवुड के जाने माने स्टंट निर्देशक वीरु देवगन का निधन भी इसी साल हो गया है। वीरु का निधन 27 मई को हुआ। वीरु फिल्मों में एक्टिंग और प्रोड्यूसर के तौर पर सक्रिय हुआ करते थे। अपने करियर में करीब 3 दर्जन से ज्यादा फिल्मों में स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था।

एक्टर गिरीश कर्नाड का निधन भी 2019 में हुआ। गिरीश कर्नाड ने 10 जून को अलविदा कह दिया था। एक्टर ज्ञानपीठ अवॉर्ड से सम्मानित थे। अभिनेता के अवाला गिरीश कर्नाड लेखक और निर्देशक भी थे।गिरीश कर्नाड को 1998 में ज्ञानपीठ सहित पद्मश्री व पद्मभूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस विद्या सिन्हा ने इस साल आखिरी सांस ली। विद्या ने 15 अगस्त को आखिरी सांस ली। विद्या को लंग्स और कार्डिएक डिस्ऑर्डर की समस्या थी। विद्या ने 1974 में फिल्म राजा काका से पर्दे पर कदम रखे थे। 

मशहूर संगीतकार खय्याम का निधन 19 अगस्त 2019 को हुआ।मशहूर संगीतकार खय्याम का।मोहम्मद जहूर खय्याम ने संगीत की दुनिया में अपना सफर 17 साल की उम्र में लुधियाना से शुरू किया था। उन्हें अपने करियर का पहला बड़ा ब्रेक ब्लॉकबस्टर मूवी 'उमराव जान' से मिला था

एक्टर और कथक गुरु वीरू कृष्णनन का निधन 7 सितंबर को ह गया था। बता दें कि वीरू फिल्म राजा हिंदुस्तानी और इश्क जैसी फिल्म में नजर आए थे। उन्होंने इन फिल्मों में अहम रोल निभाया था। वह कथक करने के लिए भी जाने जाते थे।

78 साल की उम्र में 30 सितंबर को दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का निधन हो गया था। हिन्दी व मराठी फिल्मों के अलावा उन्होंने कई अन्य फिल्मों में काम किया था। विजू को शोले फिल्म में कालिया के रोल से शोहरत मिली थी। विजू ने बॉलीवुड में निगेटिव रोल करके खुद को साबित किया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी की मां और मशहूर शायर कैफी आजमी की पत्नी शौकत आजमी का निधन 22 नवंबर को हुआ। शौकत का निधन 90 साल की उम्र में हुआ। वह एक मशहूर एक्ट्रेस थीं। शौकत ने उमराव जान  और गरम हवा बाजार जैसी फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई थी।