चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग, सनी देओल बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद है और रहेगा, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई

By संदीप दाहिमा | Published: August 23, 2023 09:04 PM2023-08-23T21:04:36+5:302023-08-23T21:04:36+5:30

Next

ISRO के चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद बॉलीवुड सितारों ने अपने अंदाज में बधाई दी है, एक्टर सनी देओल ने लिखा है, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद है और रहेगा'। (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)

एक्टर अजय देवगन ने लिखा, गर्व महसूस हो रहा है, इतिहास को रचते देख बहुत खुशी हो रही है, भारत माता की जय। (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)

एक्टर अक्षय कुमार ने लिखा, करोड़ो दिल इस समय कह रहे होंगे 'थैंक्यू इसरो'। (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव ने ट्वीट कर अपने को 'प्राउड इंडियन' बताया है और चंद्रयान 3 पर खुशी जाहिर की है। (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)

एक्टर ऋतिक रोशन ने लिखा, आज मेरी छाती गर्व से चौड़ी हो रही है. इसरो ने इतिहास रच दिया है. 'चंद्रयान 3' की सक्सेसफुल लैंडिंग पर बधाई। (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)