लाइव न्यूज़ :

होटल में ड्रग्स के साथ बर्थडे पार्टी कर रही थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: June 15, 2021 14:52 IST

Open in App
1 / 7
मुंबई में एक मशहूर एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में ड्रग्स लाना काफी महंगा पड़ गया। एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ ड्रग्स के साथ पार्टी कर रही थीं जिसकी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। बाद में पुलिस ने होटल में छापा मारा और एक्ट्रेस को उसके दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एक्ट्रेस की पहचान नाइरा नेहल शाह के रूप में हुई है।
2 / 7
घटना मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहल शाह यहां के एक फाइव स्टार होटल में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थीं। वह ड्रग्स के साथ पार्टी कर रही थीं। इस बीच पुलिस ने देर रात छापेमारी में मादक पदार्थ गिरोह का पर्दाफाश किया।
3 / 7
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छापेमारी बीती रात करीब 3 बजे एक फाइव स्टार होटल में हुई। वहां, एक अभिनेत्री और उसकी दोस्त, जिसका बॉलीवुड में एक छोटा सा रोल था, ड्रग्स का सेवन करते हुए रंगे हाथों पाया गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
4 / 7
सांताक्रूज के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ज्ञानेश्वर गनोरे को घटना के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहल शाह एक फाइव स्टार होटल में दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है, जहां ड्रग्स का भी इस्तेमाल हो रहा है।
5 / 7
इस सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस पांच सितारा होटल पहुंची और बॉलीवुड एक्ट्रेस की ड्रग पार्टी में छापेमारी की।
6 / 7
पुलिस के मुताबिक एक्ट्रेस नेहल शाह भी एक होटल के कमरे में हशीश का इस्तेमाल कर रही थीं। पुलिस ने पार्टी में मौजूद नेहल शाह और उसके दोस्त आशिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।
7 / 7
इस बीच, सांताक्रूज पुलिस ने सोमवार को दोनों लोगों को अदालत में पेश किया। वहां कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। नायरा नेहल शाह ने बॉलीवुड के अलावा दो तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।
टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!