लाइव न्यूज़ :

Army Day 2022: ये 10 फिल्‍में दिखाती हैं इंडियन आर्मी का शौर्य, तुरंत देखें ये फिल्‍में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2022 07:13 IST

Open in App
1 / 10
'शेरशाह' फिल्म परमवीर चक्र विजेता कप्तान शहीद विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने कैप्टन विक्रम बत्रा भूमिका निभाई है, जबकि कियारा आडवाणी ने विक्रम की प्रेमिका डिंपल चीमा की भूमिका निभाई है। जिसका निर्देशन विष्णुवर्धन और लेखन संदीप श्रीवास्तव ने किया है।
2 / 10
विकी कौशल, परेश रावल स्‍टारर 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' 2019 में रिलीज हुई थी। यह फिल्‍म रियल लाइफ सर्जिकल स्‍ट्राइक और सफल ऑपरेशन की कहानी पर बेस्‍ड थी।
3 / 10
मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित 'राज़ी' में आलिया भट्ट और विकी कौशल लीड रोल में नजर आए। 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म की कहानी हरिंदर सिक्का के उपन्यास ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है।
4 / 10
‘परमाणु’ : द स्टोरी ऑफ पोखरण फिल्म 1998 में जैसलमेर के पोखरण में भारत द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण पर आधारित है जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया था।  जॉन अब्राहम फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं। उनके अलावा डायना पेंटी भी आर्मी अफसर के किरदार में हैं। बोम्मन ईरानी भी  फिल्म का प्रमुख हिस्सा हैं। 
5 / 10
जे. पी. दत्ता की फिल्म 'पलटन' की कहानी 1967 में भारत और चीन के बीच नाथू-ला और चो-ला दर्रे पर हुई भिड़ंत की कहानी है, जिसमें भारतीय जवानों ने अपने दमखम से चीनी सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए थे
6 / 10
'एलओसी कारगिल' वर्ष 2003 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड ऐतिहासिक वॉर ड्रामा है, जिसका निर्देशन जेपी दत्त ने किया है। भारत और पाकिस्‍तान के बीच हुए करगिल युद्ध पर बेस्‍ड इस फिल्‍म में कई बड़े ऐक्‍टर्स की फौज थी जिसमें संजय दत्‍त, अजय देवगन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, मनोज बाजपेयी जैसे नाम शामिल हैं। यह 'बॉर्डर' की तरह तो सफल नहीं हुई लेकिन दर्शकों ने इसे भी काफी पसंद किया।
7 / 10
साल 2007 में आई फिल्‍म '1971' का डायरेक्‍शन अमृत सागर ने किया था। फिल्‍म की कहानी 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के समय के कैदियों की है। फिल्‍म में मनोज बाजपेयी, रवि किशन, पीयूष मिश्रा अहम रोल में थे।
8 / 10
2004 में आई बॉलिवुड वॉर ड्रामा फिल्‍म 'लक्ष्‍य' का डायरेक्‍शन फरहान अख्‍तर ने किया था। इसके अभिनेता रितिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, ओम पुरी और बोमन ईरानी है। रितिक रोशन लेफ्टिनेंट करण शेरगिल की भूमिका में है, जो पाकिस्तानी सैनिकों पर विजय के लिए अपनी टीम को लीड कर ते हैं।
9 / 10
1997 में आई फिल्‍म 'बॉर्डर' 1971 वॉर पर बनी बॉलिवुड की सबसे बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍मों में से एक है। डायरेक्‍टर जेपी दत्‍ता की इस मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्‍ना, जैकी श्रॉफ जैसे ऐक्‍टर्स नजर आए थे। 1971 में हुए भारत-पाकिस्‍तान के युद्ध पर बनी इस फिल्‍म के गाने, एक-एक सीन्‍स आज भी लोगों की जुबां पर हैं।
10 / 10
1964 में आई यह फिल्‍म 'हकीकत' 1962 में हुए चाइना और भारत के बीच हुए युद्ध पर आधारित थी। डायरेक्‍टर चेतन आनंद की इस फिल्‍म में बलराज साहनी, धर्मेंद्र, संजय खान और विजय आनंद जैसे कलाकार थे। इस फिल्‍म में चीनी सैनिकों से भारत की सीमा को बचाते हुए भारतीय सैनिकों की बहादुर और साहसिक टुकड़ी को दिखाया गया है।
टॅग्स :सेना दिवसभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?