अर्जुन कपूर बर्थडे स्पेशल: 34 के हुए अर्जुन, फिल्मों से ज्यादा अफेयर को लेकर रहते हैं चर्चा में

By ललित कुमार | Published: June 26, 2019 10:47 AM2019-06-26T10:47:46+5:302019-06-26T10:47:46+5:30

Next

बॉलीवुड के हैंडसम एंड चार्मिंग बॉय अर्जुन कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं।

1985 में अर्जुन कपूर का जन्म बोनी कपूर और मोना कपूर के घर हुआ था।

अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

फिल्म जगत से जुड़े परिवार में पैदा होने के चलते फिल्म बिजनेस अर्जुन के लिए कोई नया नहीं था। बचपन से ही फिल्म के सेट्स और शूटिंग उनके लिए आम बात थी।

अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्‍म 'कल हो ना हो' से की थी।

इसके बाद फिल्‍म 'सलाम-ए-इश्‍क में भी उन्‍होंने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।

फिल्‍म 'नो एंट्री' और 'वांटेड' में उन्‍होंने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम किया अभिनेता के तौर पर उन्‍होंने फिल्‍म 'इश्‍कजादे' से शुरूआत की थी।

बहुत कम समय में ही अर्जुन ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है सिर्फ 6 साल में ही उन्होंने 'इशकज़ादे', '2 स्टेट्स', हॉफ गर्लफ्रेंड और मुबारकां जैसी हिट फ़िल्में दी हैं।

अर्जुन अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता को वह पहले डेट कर चुके हैं।

इन दिनों अर्जुन मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं।