अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ दिया मैगजीन के कवर पेज के लिए पोज, देखें तस्वीरें

By स्वाति सिंह | Published: December 30, 2020 05:59 PM2020-12-30T17:59:54+5:302020-12-30T18:07:21+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने बेबी बंप के साथ एक मैगजीन के कवर पेज के लिए पोज दिया है।

इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने मैगजीन से अपनी प्रेगनेंसी के एक्सपीरियंस को लेकर बात की है। अनुष्का ने मैगजीन से बात करते हुए बताया कि कैसे उन्हें इस दौरान दोस्तों का सपोर्ट मिला है और वह अपने बच्चे को कैसा देखना चाहती हैं।

अनुष्का शर्मा ने मैगजीन का कवर पेज खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कवर पेज शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा है, 'अपने लिए और पूरी जिंदगी के लिए इसे कैप्चर किया। यह मजेदार रहा।'

कवर पेज पर छपी फोटो में अनुष्का शर्मा ने ब्रेलेट पहना हुआ है और पैंट पहनी है। इसके अलावा क्रीम कलर का कोट भी उन्होंने पहन रखा है। अनुष्का शर्मा ने Vogue से बात करते हुए बताया कि लॉकडाउन के चलते उन्हें लंबा वक्त घर पर बिताने का मौका मिला था।

अनुष्का शर्मा ने कहा कि मैं इस बात में यकीन नहीं करती कि लड़के ब्लू ही पहनते हैं और लड़कियां पिंक कलर के कपड़े पहनती हैं। उन्होंने कहा कि मेरी परवरिश में सभी रंग होंगे।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की जिसमें वो व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम पहने नजर आ रही हैं और आराम से अपने दोनों पैरों को कुर्सी के ऊपर रखकर बैठी हैं।

इस फोटो को शेयर कर अनुष्का ने लिखा था, 'उस समय जब मैं इस तरह बैठ और खा सकती थी। अब मैं ऐसे बैठ नहीं सकती लेकिन खा सकती हूं।'

इस साल अगस्त महीने में अनुष्का और उनके पति विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी थी कि दोनों जनवरी, 2021 में पेरेंट्स बनने वाले हैं।

प्रेग्नेंसी में भी अनु्ष्का ने काम किया है और साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की जानकारी भी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी।