लाइव न्यूज़ :

सिनेमा में अभिनेत्री काजोल के 30 साल पूरे: फैंस को कहा, बिना शर्त प्यार के लिए गहरा आभार

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: July 31, 2022 16:32 IST

Open in App
1 / 7
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने रविवार को फिल्म उद्योग में 30 साल पूरे कर लिये और इस यात्रा के दौरान प्रशंसकों से मिले प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया।
2 / 7
47 वर्षीया अभिनेत्री काजोल ने इस जश्न को मनाने के लिए इंस्टाग्राम पर अपने फिल्मों के नाम और उसमें निभाए गए अपने किरदारों का एक वीडियो पोस्ट किया।
3 / 7
काजोल ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''कल किसी ने मुझसे पूछा था कि मैं क्या महसूस कर रही हूं? वास्तव में मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती, सिवाय यह कहने के कि मुझे बिना शर्त प्यार करने के लिए सभी को हृदय से आभार! तीस साल (की यात्रा) के लिए चीयर्स...।’’
4 / 7
अभिनेत्री तनुजा और निर्देशक शोमू मुखर्जी की बेटी काजोल ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत एक्शन ड्रामा फिल्म ''बेखुदी'' से की थी। ये फिल्म 31 जुलाई 1992 को रिलीज़ हुई थी।
5 / 7
काजोल ने ''ये दिल्लगी'', ''दुश्मन'', ''प्यार किया तो डरना क्या'', ''फना'' और ''गुप्त'', ''बाजीगर'', ''करण-अर्जुन'', ''दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'', ''कुछ कुछ होता है'', ''कभी खुशी कभी गम...'', जैसी यादगार हिट फिल्में दीं।
6 / 7
''पीटीआई-भाषा'' को हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में काजोल ने कहा था कि वह भाग्यशाली थीं कि उन्होंने ''कुछ शानदार निर्देशकों के साथ महान फिल्मों में काम किया।''
7 / 7
उन्होंने कहा, ''मैं अपने प्रशंसकों के प्रति हमेशा आभारी रहूंगी, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।''
टॅग्स :काजोलबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?