स्त्री का नया गाना 'आओ कभी हवेली पे' हुआ रिलीज, कृति सेनन ने लगाया हॉट मूव्स का तड़का

By ललित कुमार | Published: August 22, 2018 12:15 PM2018-08-22T12:15:34+5:302018-08-22T12:28:02+5:30

Next

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'स्त्री' का एक और गाना 'आओ कभी हवेली पे' आज मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है।

इस गाने में कृति सेनन के हॉट और सेक्सी मूव्स को देख आप भी इस गाने पर से अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे।

जी हाँ इस आइटम नंबर में कृति जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही है।

इस गाने के लिए रैपर बादशाह, न‍िक‍िता गांधी और सच‍िन-ज‍िगर ने अपनी आवाज़ दी है।

इस गाने का म्यूजिक सुनने और कृति के लटके झटके देखने के बाद गाने को देखने के मजा दोगुना हो जाता है।

यूट्यूब पर इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किआ जा रहा है।

बता दें श्रद्धा और राजकुमार की यह फिल्म 'स्त्री' 31 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के बाद लागातर इसके गाने भी रिलीज किए जा रहे हैं।

यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी, इसके अलावा यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है।

इससे पहले नोरा फतेही भी 'कमरिया' गाने में अपना जलवा भिखेर चुकी हैं।