विवाह के बंधन में बंधीं साइना नेहवाल, सोशल मीडिया में खुद किया ऐलान, देखें तस्वीरें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: December 14, 2018 06:23 PM2018-12-14T18:23:54+5:302018-12-14T18:23:54+5:30

Next

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शादी के बंधन में बंध गई हैं।

2012 लंदन ओलंपिक खेलों की ब्रॉन्ज मेडल विजेता साइना ने साथी बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से शुक्रवार को शादी की। साइना ने खुद सोशल मीडिया में अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की और ट्विटर पर लिखा, 'मेरी जिंदगी का बेस्ट मैच।'

पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स में साइना और पी कश्यप के 16 दिसंबर को शादी करने की बात कही गई थी, लेकिन साइना ने दो दिन पहले ही शादी करके फैंस को सरप्राइज दे दिया।

साइना और पी कश्यप से पहले भी बैडमिंटन की दुनिया में कई स्टार खिलाड़ी शादी कर चुके हैं, जिनमें इंडोनेशिया के सूसी सुसांती और एलन बुडीकुसुमा, चीन के लिन डैन और जाइ जिंगफैंग, ब्रिटेन के क्रिस और गैबी एडॉक और भारत के स्वर्गीय सैदय मोदी और अमिता कुलकर्णी शामिल हैं।

साइना और पारुपल्ली कश्यप की पहली मुलाकात 2005 में पुलेला गोपीचंद की ऐकैडमी में हुई थी।

इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर हमेशा चुप्पी बनाए रखी। लेकिन 2012 लंदन ओलंपिक के दौरान पहली बार इसकी सार्वजनिक चर्चा शुरू हुई थी। लेकिन फिर भी इन दोनों ने इस बारे में सार्वजनिक तौर पर कभी कोई बयान नहीं दिया। अब आखिरकार इन दोनों ने एकदूसरे से विवाह के बंध में बंध गए हैं।