लाइव न्यूज़ :

SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी व अच्छी खबर, बैंक ने शुरू की ये विशेष सुविधा

By अनुराग आनंद | Updated: February 11, 2021 08:49 IST

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया(एसबीआई) ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन (ADMW) लांच किया है। जानें इस मशीन से SBI के आम ग्राहकों को किस तरह से लाभ मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस सुविधा के बारे में ट्वीट कर खुद एसबीआई ने जानकारी दी है।SBI के ग्राहकों को अब नकदी जमा करने और निकालने के लिए लंबी लाइन में लगकर काफी देर तक इंतजार नहीं करना होगा।

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया(एसबीआई) के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। देश के सबसे बड़े बैंक ने ऑटोमेटिक डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन (ADWM) लॉन्च की है। इस मशीन से फायदा यह है कि SBI के ग्राहकों को अब नकदी जमा करने और निकालने के लिए लंबी लाइन में लगकर काफी देर तक इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि वह इस मशीन के माध्यम से इस तरह के काम को आसानी से निपटा पाएंगे। 

इस सुविधा के बारे में ट्वीट कर खुद एसबीआई ने जानकारी दी है। SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, "जब आप अपने पास मौजूद ADWM पर प्रमुख बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं तो अब लंबी कतार में क्यों लगें?"

जानें ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन के बारे में-

बता दें कि ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन (ADWM) एक एटीएम जैसी मशीन है, जहां से ग्राहक एटीएम डेबिट कार्ड का उपयोग करके सीधे दूसरे ग्राहकों के खातों में नकदी जमा कर सकते हैं। शाखा में गए बिना ग्राहक इस मशीन का उपयोग खाते में पैसा जमा करने और नकदी निकालने के लिए कर सकते हैं।

पहले इस तरह की मशीन कुछ जगहों पर थी, अब बैंक इस मशीन को भारत के हर जगह लोगों तक आसानी से पहुंचाने का प्रयास कर रही है। आज के समय में इन मशीनों का उपयोग बैकिंग सेवा प्रदान करने में काफी बढ़ गया है।

SBI ADWM में कैश कैसे जमा करें?

- किसी भी SBI ADWM पर जाएं। - कार्ड मशीन में डालने के बाद अपनी पिन डालें।- इसके बाद जिस सेवा का लाभ लेना है, उसपर क्लिक करें।- उस खाते का ब्योरा लिखें जिसमें आप पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं।- जो पैसा आप जमा करना चाहते हैं, उसे  ट्रे पर डालें।- लेनदेन सफल होने के लिए प्रतीक्षा करें।- कुछ क्षणों के बाद, आपकी स्क्रीन पर एक 'लेनदेन सफल' होने का संदेश आएगा।

ADWM पर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं-

- तुरंत और सुविधाजनक तरह से नकद जमा और निकासी की लेनदेन कर सकते हैं।

- पेपरलेस ट्रांजेक्शन

- आप अपने पीपीएफ, आरडी, और ऋण खातों में भी नकदी जमा कर सकते हैं

- कैश डिपॉजिट- सेल्फ या थर्ड पार्टी एसबीआई खातों में तुरंत क्रेडिट

- एक कार्डलेस डिपॉजिट के लिए प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट 49,900 रुपये है और डेबिट कार्ड के माध्यम से 2 लाख रुपये (खाता संख्या पैन नंबर के साथ अटैच होना जरूरी है)।

- यह मशीन केवल 100 रुपये, 200 रुपये, 500 रुपये और 2000 रुपये के नोट को स्वीकार करता है

- एसबीआई डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर सेल्फ अकाउंट में कैश जमा करने पर कोई पैसा चार्ज के तौर पर नहीं लगेगा

- कार्डलेस डिपॉजिट पर 22 रुपये और जीएसटी का सामान्य चार्ज लगेगा

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया(एसबीआई)भारतबैंकिंगट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड