लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 200 रुपए देने होंगे रोजाना, बच्चे के 18 साल के होने पर मिलेगा 21 लाख का रिटर्न

By स्वाति सिंह | Updated: November 30, 2019 13:09 IST

15 साल के निवेश के बाद पीपीएफ अकाउंट में मौजूदा ब्याज दर 7.9 के हिसाब से रिटर्न मिलने पर यह रकम कंपाउंडिंग की मदद से मेच्योर होकर 21 लाख रुपये हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीपीएफ में मौजूदा समय में 7.9 फीसदी की दर ब्याज मिल रहा है।इस तिमाही में सरकार ने इसके ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया।

जब भी बच्चों के लिए किसी भी निवेश करने की बात आती है बहुत कम ही लोगों का ध्यान पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) की तरफ जाता है। दरअसल, आमतौर पर लोगों का यही मानना है कि यह केवल नौकरी पेशा लोगों के लिए ही बेहतर है। लेकिन ऐसा नहीं है पीपीएफ अकाउंट खोलने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। वैसे तो यह किसी भी उम्र में खोला जा सकता है। लेकिन अगर 3 से 4 साल की उम्र के बच्चों के नाम पीपीएफ में निवेश करना शुरू करते हैं तो इसके बहुत से फायदे हैं।

नाबालिग उम्र के बच्चे के नाम का पीपीएफ अकाउंट खोलने पर जब वह 18 साल के हो जाते हैं तो खाते का संचालन उन्हें मिल जाता है। इससे पहले तक अभिभावक ही खाते का संचालक होता है। अगर बच्चे के 2 या 3 साल होने पर ही पीपीएफ अकाउंट खोल दें तो उसे 18 की उम्र पूरी होने या नौकरी के लायक होने पर उसे बड़ी रकम मिल सकती है, जिससे हॉयर एजुकेशन में काफी मदद मिल सकती है।

पीपीएफ में मौजूदा समय में 7.9 फीसदी की दर ब्याज मिल रहा है। इस तिमाही में सरकार ने इसके ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया। जिसके चलते यह निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। यह अब बेहतर और सुरक्षित माना जाने लगा है। यह निवेश करने पर आपके एफडी का पैसा डबल हो सकता है।

रोजाना 200 रुपये की करें बचत

अगर आप रोज 200 रुपये बचाते हैं तो एक महीने में 6000 रुपये तक जमा कर लेंगे। जो की एक साल में 72 हजार रुपये हो जाएंगे। पीपीएफ अकाउंट में या तो आप 6000 रुपये हर महीने जमा कर सकते हैं या फिर फाइनेंशियल में एक ही बार में 72, 000 रुपये जमा कर सकते हैं।

15 साल के निवेश के बाद पीपीएफ अकाउंट में मौजूदा ब्याज दर 7.9 के हिसाब से रिटर्न मिलने पर यह रकम कंपाउंडिंग की मदद से मेच्योर होकर 21 लाख रुपये हो जाएगा। जबकि आपका कुल निवेश 10.80 लाख ही होगा। /ऐसे में अगर आप 3 साल के बच्चे के नाम पीपीएफ अकाउंट खुलवाते हैं और उसका मेच्योरिटी पीरियड 15 साल है। जब वह 18 साल का होगा, अकाउंट मेच्योर हो जाएगा।

उस दौरान वह अकाउंट का संचालन खुद करने लायक हो जाएगा। तब वह अपनी हायर एजुकेशन के लिए या अन्य जरूरत के लिए वह पैसा निकाल सकता है। इसके अलावा अगर वह उसे आगे बढ़ाना चाहे तो वह आगे 5 साल और खाते को जारी रख सकता है। वहीं, अगर वह 18 साल की उम्र में अकाउंट खुलवाता है तो उसे अगले 15 साल मेच्योरिटी का इंतजार करना पड़ता।ऐसे

खुलवाएं PPF अकाउंट

पीपीएफ अकाउंट पोस्ट ऑफिस, अधिकृत किसी भी बैंक की शाखा में खुलवाया जा सकता है। अकाउंट खुलवाने के लिए पीपीएफ अकाउंट ओपनिंग फॉर्म में माता-पिता को बच्चे का ब्योरा देना पड़ता है। अकाउंट 100 रुपये से खुल जाता है लेकिन इसमें एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपये निवेश करना जरूरी है। साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है।

टॅग्स :पीपीएफसेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड