लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना के चलते रोजाना की इनकम पर बुरा असर, कई लोग बेहाल, यहां बेझिझक लगाएं पैसा, हर माह मिलेंगे 5500 रुपये

By गुणातीत ओझा | Updated: March 27, 2020 11:46 IST

देश में कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के चलते उन लोगों को परेशानी से गुजरना पड़ रहा है जो नौकरी पेशा नहीं हैं। हम उनकी बात कर रहे हों जो रोज कमाकर ही खाते हैं। ऐसे में हमारे पास दूसरा रास्ता जरूर होना चाहिए जिससे की पैसों का इंतजाम हो जाए और जरूरी काम न रुकें।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के चलते पूरा देश लॉकडाउन है, ऐसे में कई लोगों का रोजगार बंद पड़ा हैदेश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के 727 मामले सामने आ चुके हैं, 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के चलते सभी जगह लॉकडाउन हो चुका है। बाजार, मॉल, मेट्रो, ट्रेन, फ्लाइट यहां तक की गांवों में बस सेवा भी बंद है। जिसके चलते उन लोगों को परेशानी से गुजरना पड़ रहा है जो नौकरी पेशा नहीं हैं। हम उनकी बात कर रहे हों जो रोज कमाकर ही खाते हैं। ऐसे में हमारे पास दूसरा रास्ता जरूर होना चाहिए जिससे की पैसों का इंतजाम हो जाए और जरूरी काम न रुकें।

इमरजेंसी में पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम अकाउंट आपका सहारा बन सकती है। जानें इसके फायदे..

-ये स्कीम आपकी जमा पूंजी को सुरक्षित रखती है।- इस अकाउंट को कोई भी खोल सकता है और आपकी जमा पूंजी हमेशा बरकरार रहती है।-बेहतर रिटर्न मिलता है, इससे आपको हर महीने एक निश्चित आय होती रहती है।-स्कीम पूरी होने पर आपकी पूरी जमा पूंजी मिल जाती है, जिसे आप दोबारा इस योजना में निवेश कर मंथली आय का साधन बनाए रख सकते हैं।

खोला जा सकता है बच्चों का भी खाता

बच्चे के नाम से भी खाता खोला जा सकता है। बच्चा 10 साल से कम उम्र का है तो उसके नाम पर उसके माता-पिता पोस्ट ऑफिस स्कीम में खाता खोल सकते हैं। बच्चे की उम्र 10 साल होने पर वह खुद भी खाता हैंडल कर सकता है।

5500 रुपये महीने कमा सकते हैं

मंथली इन्वेस्टमेंट स्कीम अकाउंट में एक व्यक्ति 4.5 लाख रुपये तक अधिकतम जमा कर सकता है। न्यूनतम राशि 1500 रुपये जमा की जा सकती है। अगर आपका अकाउंट ज्वॉइंट है तो इसमें अधिकतम 9 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। हर महीने के इनकम स्कीम के तहत 7.6 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है। अगर आपने 9 लाख रुपए जमा किए हैं तो आपका सालाना ब्याज करीब 65,700 रुपए होगा। आपको हर महीने करीब 5,500 रुपए की आय होगी। 5,500 रुपए आपको हर महीने मिलेंगे, वहीं आपका 9 लाख रुपए मेच्योरिटी पीरियड के बाद कुछ और बोनस जोड़कर वापस मिल जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड

पर्सनल फाइनेंसचोरी या खो गया है SBI डेबिट/एटीएम कार्ड, ऑनलाइन ऐसे कराएं ब्लॉक, बस एक फोन कॉल के जरिए इस तरह पाए नया