लाइव न्यूज़ :

नए साल में ये है सरकार का तोहफा, आप भी उठाएं इसका पूरा लाभ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 29, 2017 00:52 IST

नए साल पर सरकार के इस तोहफे से आपकी जिंदगी और आसान बनने वाली है, तो जानते हैं कि नए साल की शुरुआत पर सरकार आपको क्‍या दे रहीं हैं तोहफे में और इससे आपको कैसे फायदा होगा।

Open in App

नया साल शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आपको सरकार की ओर से भी नए साल के कुछ तोहफे मिलने जा रहे हैं। बता दें कि सरकार ने देश में 1 जनवरी से नए नियम लागू करने का फैसला किया है, जिससे आपको भी फायदा होने वाला है। 

नए साल पर सरकार के इस तोहफे से आपकी जिंदगी और आसान बनने वाली है, तो जानते हैं कि नए साल की शुरुआत पर सरकार आपको क्‍या दे रहीं हैं तोहफे में और इससे आपको कैसे फायदा होगा- 

मोबाइल सिम की आधार से लिंकिंग 

जनवरी 2018 से अप घर बैठे ही अपने मोबाइल सिम को आधार से लिंक करा सकतें हैं। वैसे तो यह सुविधा 1 दिसंबर से शुरू होने वाली थी लेकिन टेलीकॉम कंपनियों की तैयारी पूरी नहीं होने के कारण इसे एक महीना आगे बढ़ा दिया गया था। अब एक जनवरी से ओटीपी व अन्‍य माध्यम से सिम को घर बैठे आधार से लिंक कर सकेंगें। 

डेबिट कार्ड से पेमेंट करना नहीं पड़ेगा महंगा 

1 जनवरी से डेबिट कार्ड से पेमेंट करना सस्‍ता होने वाला है क्‍योंकि नए साल पर RBI द्वारा जारी नए MDR चार्ज लागू होंगे। MDR यानी मर्चेंन्‍ट डिस्‍काउंट रेट ये वह चार्ज है जो डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर दुकानदार पर लगता है। इसे ग्राहक को नहीं देना होता है लेकिन कई दुकानदार डेबिट कार्ड ट्रांजैक्‍शन करने वालों से 2 प्रतिशत चार्ज लेते हैं। RBI के नए नियम के मुताबिक अब 20 लाख रुपए तक सालाना टर्नओवर वालों के लिए MDR 0.40 प्रतिशत तय किया गया है, वहीं इससे ज्‍यादा टर्नओवर वालों के लिए 0.9 फीसदी है। 20 लाख तक टर्नओवार वालों के लिए हर ट्रांजैक्‍शन MDR 200 रुपए से ज्‍यादा नहीं होगा वहीं 20 लाख से अधिक टर्नओवर वालों के लिए MDR हर ट्रांजैक्‍शन 1,000 रुपए से ज्‍यादा नहीं होगा। वहीं सरकार ने 2000 रुपए तक की खरीदारी पर MDR खुद ही वहन करने का फैसला भी किया है। 

सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य 

1 जनवरी से 14 कैरेट, 18 कैरेट और 22 कैरेट गहनों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य हो सकता है। इससे कस्टमर को सोने के गहनों की शुद्धता को पहचान ने में आसानी होगी। बता दें कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) गहनों पर हॉलमार्किंग लागू कराना और अनिवार्य बनाना चाहती है। इसके लिए उसने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) को याचिकाए भी भेजी हैं। हॉलमार्किंग को तीन चरणों में अनिवार्य किया जाएगा, जिसमें 22 शहरों में पहले हॉलमार्किंग अनिवार्य की जाएगी। इन शहरों में मुंबई, नई दिल्‍ली, नागपुर, पटना जैसे शहर शामिल हैं। दूसरे चरण में 700 शहर और आखिर में देश के बाकी शहरों में इसे लागू किया जाएगा।

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंसबिज़नेसबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम