लाइव न्यूज़ :

7th Pay Commission: मोदी सरकार ने केंदीय कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, 12 के बजाय अब 17% मिलेगा महंगाई भत्ता

By स्वाति सिंह | Updated: October 9, 2019 15:19 IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकाी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी की है, जोकि जुलाई 2019 से लागू की गई है। यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है जोकि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) की सिफारिशों पर आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्दे मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहता दिया है।केंद्र सरकार ने मंहगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने मंहगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस ऐलान के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 12 प्रतिशत के बजाय 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। ख़बरों की मानें तो सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार सुबह नई दिल्ली में बैठक हुई। बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शास्त्री भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऐलान किया है कि सरकार ने पांच फीसदी मंहगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकाी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी की है, जोकि जुलाई 2019 से लागू की गई है। यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है जोकि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) की सिफारिशों पर आधारित है।

इससे 48 लाख से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि यह कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा है। इससे कामकाजी वर्ग को काफी लाभ होगा और 16 हजार करोड़ रूपये का भार पड़ेगा । 

कितना बढ़ा DA 

एक्सपर्ट की मानें तो जनवरी से जून 2019 के बीच AICPI के आंकड़े में महंगाई बढ़ी है। वहीं, जून का DA 17.09% रहा है जो दिसंबर के मुकाबले 5% से ज्‍यादा है। इसलिए मोदी सरकार ने DA की बढ़ोतरी की है। बता दें कि सरकार ने जनवरी 2019 से DA में 3% की बढ़ोतरी की थी। 

ऐसे कैलकुलेट करें DA

 जून 2019 : AICPI-316 कुल 12 महीने : 3673 (301+301+301+302+302+301+307+307+309+312+314+316)/12)-(261.4)*100/ 261.4) DA में बढ़ोतरी : 17%-12%=5%

टॅग्स :सातवां वेतन आयोगमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड