लाइव न्यूज़ :

जरीन ने विश्व चैम्पियन एकेटरीना को हराकर उलटफेर किया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 14:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने इस्तांबुल में चल रहे बोसफोरस मुक्केबाजी टूर्नामेंट के महिला 51 किग्रा वर्ग में मौजूदा विश्व चैम्पियन पाल्टसेवा एकेटरीना को हराकर उलटफेर करते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

एशियाई चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता जरीन ने बुधवार को टूर्नामेंट के दूसरे दिन रूसी मुक्केबाज को 5-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

भारतीय मुक्केबाज को अंतिम आठ दौर के मुकाबले में कजाखस्तान की दो बार की विश्व चैम्पियन किजाइबे नाजिम के खिलाफ एक और कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

जरीन के अलावा 2013 के एशियाई चैम्पियन शिव थापा, सोनिया लाठेर और परवीन ने भी अपने वर्गों में जीत दर्ज करके क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।

थापा ने पुरूष 63 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान के समागुलोव बाघतीयोव को 3-2 से हराया।

विश्व चेम्पियनशिप की रजत पदक विजेता लाठेर (57 किग्रा) और परवीन (60 किग्रा) ने अपने अपने महिला वर्ग के दूसरे दौर के मैचों में स्थानीय प्रबल दावेदारों सुरमेनेली तुगसेनाज और ओजोल एसरा को 5-0 से शिकस्त दी।

लेकिन दुर्योधन नेगी (69 किग्रा), ब्रिजेश यादव (81 किग्रा) और कृष्ण शर्मा (91 किग्रा से अधिक) को शुरूआती दौर के मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट के छठे दिन छह भारतीय मुक्केबाज अपने अपने वर्ग का क्वार्टरफाइनल खेलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!